परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी किराना दुकानदार हेमंत कुमार कुशवाहा से बदमाशों ने शुक्रवार की शाम तीन लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार हेमंत कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की शाम अपने मकान में ही राशन दुकान चला रहा था तभी शाम करीब तीन बजे एक अज्ञात नंबर से काल आया।
फोन रिसीव किया तो तीन दिन में तीन लाख रुपये रंगदारी की मांग की। तीन दिन के अंदर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…