भगवानपुर हाट: प्रशिक्षण के समापन प्रशिक्षण कर्मियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित ‘कृषि उपकरण की मरम्मत व रख रखाव’ विषय पर आयोजित प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा उनके प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का लाभ लेने का आह्वान किया गया। केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने भविष्य में कृषि मशीनरी की आवश्यकता एवं उपयोगिता, बीज उत्पादन में मशीन का महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के आयोजक कृषि अभियंता कृष्णा बहादुर छेत्री ने विभिन्न फार्म मशीनरी जैसे लेजर लैंड लेवलर, जीरो टिलेज, हैप्पी सीडर, मल्टी क्राप प्लांटर, पैडी ट्रांसप्लांटर, पंप सेट सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन एफआरएस शिवम चौबे ने किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डा. हर्षा बी आर, डा. नंदीशा सीवी, डा. जोना दाखो , सरिता कुमारी के अलावा प्रशिक्षणार्थी नितेश कुमार, शंभूनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत 30 किसान शामिल थे। ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण 13 सितंबर से आरंभ हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026