दारौंदा: प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक उर्वरक आपूर्ति पर चर्चा

अनुपस्थित दुकानदारों को भेजी जाएगी नोटिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सह निगरानी समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बैठक में शामिल नहीं होने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजी जाएगी तथा दुकानों का लाइसेंस रद करने का अनुशंसा की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के बीच पूरी पारदर्शी तरीके से सरकारी मूल्य (265 रुपया प्रति बोरा) पर उर्वरक की बिक्री की जाए। उन्होंने कहा कि फसलों में उर्वरक डालने का समय नजदीक आ गया है। प्रायः ऐसे समय में देखा जाता है कि क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी बढ़ जाती है।

किसानों को बिस्कोमान तथा रजिस्टर्ड उर्वरक विक्रेताओं के यहां खाद मिलना बंद हो जाता है। छोटे-छोटे अन्य दुकानदार चोरी-छिपे ऊंचे दामों पर किसानों को खाद बेचते हैं। उन्होंने इस स्थिति से निपटने के लिए प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ-साथ सभी कृषि समन्वयक और किसान सलाहकारों को कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर निगरानी रखने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर इस बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक की कमी नहीं है। इसके अलावा डीजल अनुदान आदि पर विस्तृत की गई। बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने इसके लिए जिला स्तर पर बात करने की बात कही। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रम मांझी, उपप्रमुख सुशांति देवी, संजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026