भगवानपुर हाट: अनियंत्रित मालवाहक आटो पलटने से चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मीरजुमला पंचायत भवन से सिकटियां जाने वाली मुख्य पथ स्थित सकरी गांव के समीप रविवार की सुबह एक अनियंत्रित माल वाहक आटो पलट गया। इस दौरान आटो से दबने चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान की सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहला निवासी शिवजी राउत के पुत्र जगलाल राउत के रूप में हुई है।बताया जाता है कि जगलाल राउत सहाजितपुर से आटो पर बोरिंग का पाइप लादकर सिकटिया जा रहा था तभी थाना क्षेत्र के मीरजुमला पंचायत भवन से सिकटियां जाने वाली मुख्य पथ स्थित सकरी पुल के समीप सड़क जर्जर होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान आटो से दबने से चालक जगलाल राउत की मौत घटनास्थल पर हो गई।

घटना के समय पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीण एवं थाने को दी। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने आटो को सीधा कर दबे चालक को बाहर निकाला जब तक चालक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। तब तक कुछ ही देर में दारोगा शिवशंकर भगत, वीरबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच रोने लगे। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, बहन समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

सड़क की जर्जरता को ले ग्रामीणों ने विधायक को ठहराया जिम्मेदार :

थाना क्षेत्र के सकरी पुल के समीप माल वाहक आटो पलटने से चालक जगलाल राउत की मौत पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। इस सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे से आग्रह किया गया, लेकिन उनके द्वारा सड़क बनवाने का सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।चालक जगलाल राउत की मौत से स्वजन तथा आसपास के लोगों में शाेक का माहौल है। मृतक घर का कमाऊ सदस्य था। उसे एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां है। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र नीरज कुमार दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। पिता की मौत की सूचना के बाद वह दिल्ली से घर लिए चल दिया है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष बब्बन तिवारी, किशोर प्रसाद, राजेंद्र राय, बिंदा प्रसाद, राजू तिवारी, वीर सिंह, राजू कुमार आदि लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026