परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में तीन नवंबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार की देर रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्यासपुर निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र शौकत अली के रूप में हुई है। उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।जानकारी के अनुसार तीन नवंबर की सुबह गांव के ही कुछ लोगों के साथ शौकत अली से विवाद हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट में शौकत अली घायल हो गया।
स्वजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। स्वजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले गए जहां शनिवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि मृतक सात भाइयों में चौथे नंबर का था। वह नाई का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसे दो पुत्र आजाद और आयान और तथा दो पुत्री है। पति की मौत के बाद पत्नी गुलशन खातून का र-रो कर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…