भगवानपुर हाट : एनएच 227 पर मघरी में डंपर व ट्रक में टक्कर में ड्राइवर घायल

परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एनएच 227ए पर मघरी में शनिवार को डंफर व ट्रक में टक्कर हो गई.हाइवा गाड़ी मलमलिया से मशरख की ओर जा रहा था. वहीं लोडेड ट्रक मलमलिया की तरफ आ रहा था. मघरी मोड़ के समीप दोनों में टक्कर हो गई. दोनों गाड़ियों की टक्कर में दोनों का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें हाइवा गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी गया .

उसे स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकाला और इलाज के लिए किसी अस्पताल में ले जाया गया. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया. जेसीबी से दोनों गाड़ियों को हटाकर सड़क खाली कराया गया. स्थानीय मंटू सिंह, अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ियों के चालकों द्वारा अनियंत्रित रूप से गाडियों के चलाने से आए दिन हादसे होते रहते हैं. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दोनों गाड़ियों को कब्बजे में ले ली है. आवेदन मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026