परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली महराजगंज मशरक रेल लाईन पर शुक्रवार के शाम बड़कागांव शाह टोला के समीप ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का ट्रेन से कटा शव देखा. शव की पहचान थाना क्षेत्र के नगवां निवासी चन्द्र देव राय के रूप में की गई है. पुलिस पोस्मार्टम में बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दी. मृतक की पत्नी ऐतवारिया देवी है. उसको चार पुत्र चंदेश्वर राय, मुनेश्वर राय, परमेश्वर राय तथा नन्हकू राय है. बताया जाता है कि मृतक चंद्रदेव राय कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थे.
वह इधर-उधर भटकते रहते थे. ज्ञात हो कि जब ग्रामीणों ने कटे हुए शव को रेल लाइन पर देखा तो इसकी सूचना स्थानीय जन प्रतिनिधियों को दी. सूचना मिलने पर मुखिया प्रिया सिंह के प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह वीरप्पन घटना स्थल पर पहुंच पुलिस को सूचना दी. सूचना पर जीआरपी थाने की पुलिस एवं भगवानपुर थाना की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे मेले लिया तथा पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. शनिवार को उनका दाह संस्कार कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…