भगवानपुर हाट: लगातार हो रही बारिश से धमई नदी में उफान, बाढ़ की संभावना

  • लोग ले रहे बांध की हर पल की जानकारी
  • बाढ़ की संभावना से सहमे स्थानीय लोग

परवेज अख्तर/सिवान: लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली धमई नदी उफनाने लगी है। बड़कागांव में बने बांध के ऊपर से पानी गिरने लगा है। इसे देख आसपास के लोग डर गए हैं। पिछले वर्ष इसी तरह से हुई लगातार बारिश के कारण बाढ़ की विभीषका ने तबाही मचाई थी। अभी इससे लोग उबरे हीं नहीं कि इस वर्ष भी लगातार बारिश से फिर एक बार बाढ़ आने की संभावना से लोग सहम गए हैं। बिठुना के मुखिया राजीव कुमार ने बताया कि पूरब में बड़कागांव में बांध के ऊपर से गिर रही धमई नदी का पानी तथा उत्तर से सरेयां व बखतौली की तरफ आ रहा पानी बिठुना व रतौली गांवों में घुस गया है। इससे पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5, 7 व 8 में पानी फैल गया है। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है और आने-जाने के रास्ते पर पानी चढ़ गया है।

बड़कागांव दक्षिण टोला, मौजे टोला तथा सलेमपुर, चकिया बाजार के मुख्य सड़क पर करीब दो फीट तक पानी बहने से ग्रामीणों को परेशानियां हो रही हैं। धमई नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रखंड के बिठुना, बड़कागांव, सहसरांव, महम्मदपुर, गोपालपुर, बलहां एराजी, भीखमपुर, ब्रह्मस्थान पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। साथ हीं लोग सारण तटबंध बतरदह बांध की वर्तमान स्थिति के बारे में एक-दूसरे से जानकारी लेते रह रहे हैं। पूछते नजर आ रहे है कि बतरदह बांध की क्या स्थिति है। पिछले साल इसी बांध के टूटने से प्रखंड के करीब बारह पंचायत पूरी तरह से प्रभावित हुए थे। इससे लोगों को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ी थी और भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस कारण नदी का जलस्तर बढ़ने के बारे में सुनते हीं लोग सिहर जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026