परवेज अख्तर/सिवान: मलमलिया ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला शराब से लदी इनोवा कार को उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त किया हैं। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से शराब की खेप लेकर छपरा जा रहे दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि यूपी से शराब लेकर छपरा जाने की सूचना के बाद उत्पाद एसआई उमेश चंद्र राय व सुमेधा कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मलमलिया ओवरब्रिज के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें शराब कारोबारी यूपी के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी लाला गांव निवासी अरविंद कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार व गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी बाजार निवासी नंदकिशोर बैठा का पुत्र मुकेश बैठा है। इनोवा कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुट गयी है। मौके पर उत्पाद सिपाही बसंत कुमार पंकज कुमार धर्मेंद्र कुमार थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…