भगवानपुर हाट: अनियमित वर्षा व अधिक आद्रता के कारण धान की फसल में मिला जीवाणुओं का प्रकोप

परवेज अख्तर/सिवान: कृषि विज्ञान केंद्र और फार्मरफेस कृषि विशेषज्ञ संयुक्त रूप से शनिवार को किसानों के धान की फसल में लगे रोगों का जांच की। टीम में शामिल वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी एवं फार्ममरफेस के सीएमडी मोहन मुरारी सिंह ने बताया कि प्रखंड के मीरजुमला, शंकरपुर तथा लकड़ी नवीगंज प्रखंड के भोपतपुर, बाला गांव के किसानों के धान की फसल में लगे बीमारी की जांच की गई है। जांच के दौरान धान की फसल में बैक्ट्रीयल जीवाणु पाए गए हैं जो सर्वाधिक धान के बाली निकलने तथा बाली में दूध बनने के समय यह जीवाणु लगता है। इस कारण धान की बाली में दाना नहीं पकड़ता है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान धान के फसल में पाया जो एक जीवाणु जनित बीमारी है जिसका सर्वाधिक प्रभाव धान की फसल के फूटने के समय और धान में दूध बनने की अवस्था में होता है जिस कारण धान में दाना नहीं बनता। इस बीमारी के मुख्य कारण अनियमित वर्षा, अधिक आद्रता (70 प्रतिशत से अधिक) के कारण होता है और इसका प्रसार सिंचाई के पानी, तेज हवा और तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच होने पर होता है। इससे फसल की 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान होता है। यह बीमारी ज्यादातर शंकर प्रजाति और अधिक नाइट्रोजन के इस्तेमाल वाले खेत में देखने को मिला है। इससे बचाव के लिए उन्होंने किसानों को जैविक रूप से निर्मित नीम आधारित उत्पाद का सुझाव दिया, साथ ही संतुलित उर्वरक का इस्तेमाल करने को बताया। जांच टीम के साथ डा. नंदिशा सीवी, शिवम चौबे आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026