भगवानपुर हाट: मलमलिया चौक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को ले दूसरी बार वाहनों के पथांतरण की तिथि बढ़ी 20 तक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मलमलिया चौक पर राष्ट्रीय राज मार्ग 101 (331) पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के पत्र के आधार पर एक बार फिर से 20 सितंबर तक वाहनों के परिचालन को ले पथांतरण का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। ज्ञात हो कि पूर्व के आदेश के अनुसार 12 सितंबर तक वाहनों के परिचालन के लिए पथांतरण का आदेश दिया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से रेलवे ओवरब्रिज पर गार्डर लांचिंग का काम पूरा नहीं हो सका। इस ओवरब्रिज पर करीब 60 मीटर आरओबी स्पान बो स्ट्रिंग गार्डर के इरेक्शन तथा लांचिंग काम को ले 12 सितंबर तक यातायात पथांतरण का आदेश था। आदेश में कहा गया है कि पूर्व के निर्धारित अवधि में स्ट्रिंग गार्डर का वेल्डिंग कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

इस लिए पथांतरण का समय सीमा बढ़ाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज संजय कुमार ने बताया कि पूर्व के पथांतरण आदेश के अनुसार ही वाहनों का परिचालन होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व के आदेश अनुसार महम्मदपुर से छपरा जाने वाली भारी वाहन महम्मदपुर से दिघवा दुबौली, राजोपट्टी, मशरख होते हुए छपरा तक जाएगी। वहीं छपरा से महम्मदपुर जाने वाली भारी वाहन इसी मार्ग से जाएगी। मझोले (मध्यम वजन) यात्री वाहन सिवान से मशरख जाने के लिए बसंतपुर, बड़कागांव, चोरौली होते हुए मशरक तक जाएगी।

वहीं सिवान से मशरक तक जाने वाली वाहन महाराजगंज, जनता बाजार, सहाजितपुर होते हुए मशरख तक जाएगी। इसी मार्ग से वापसी भी हो सकती है। दो माह से वाहनों का पथांतरण होने के कारण यात्रियों को मलमलिया से सिवान, छपरा, पटना, गोपालगंज, मोतिहारी , बेतिया , मुजफ्फरपुर आने जाने में काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। मलमलिया चौक के बीचोबीच लांचिंग का काम होने से आसपास के लोगो को आपात सेवा में भी मलमलिया या बसंतपुर जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024