सिसवन: घर का ताला तोड़ नकद समेत 70 हजार की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़ उसमें पांच हजार रुपये नकद समेत 70 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद स्वजन एवं आसपास के लोगों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच की तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित गृह स्वामी गौरीशंकर साह ने बताया कि गांव में उनकी थोड़ी दूर पर दो जगह घर है। एक घर में उनके पुत्र तथा बहू रहती हैं और दूसरे घर में वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र बाहर रहता है तथा घर में अकेली उनकी बहू रहती है। 14 सितंबर को उनकी बहू घर की चाबी देकर अपने मायके गई थी। शुक्रवार की रात हमलोग अपनी बहू के घर में ताला लगाकर अपने घर में सो गए थे तभी चोरों ने घर में प्रवेश कर पांच हजार रुपये नकद समेत 70 हजार से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली।

जब शनिवार को अपनी बहू के घर आए तो देखा कि मकान के मुख्य गेट तथा अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है और घर में यत्रत-तत्र सामान बिखरे हुए हैं। कमरे के अंदर बक्सा व बैग में रखे पांच हजार रुपये नकद, आभूषण, कपड़ा समेत 70 हजार से अधिक सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने दीवार के सहारे छत पर चढ़कर घर के कमरे के अंदर प्रवेश किए थे तथा अंदर से खिड़की खोलकर भाग गए। उन्होंने चोरी की सूचना थानाध्यक्ष को मोबाइल से दी। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि सूचना मिली है। एसआइ शिवमंगल राम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल किए हैं। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026