परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट गाजियापुर गांव में दो पक्षों में रविवार को भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में आठ लोग घायल होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु पहुंचे. घायलों में एक पक्ष के बृज किशोर पांडेय, रूपेश पांडेय, रजनीश पांडेय, किशन कुमार, शशि देवी शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष के बबलू कुमार पांडेय संदन पांडेय तथा मनीष कुमार पांडेय हैं.
सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घायलों में एक पक्ष के रजनीश पांडेय तथा दूसरे पक्ष के बबलू कुमार पांडेय तथा संदन पांडेय को गंभीर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अभी पुलिस को किसी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…