परवेज अख्तर/सिवान: रविवार को जेडए इस्लामिया कॉलेज सीवान के कर्मचारी मुहम्मद युसूफ के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय सचिव जफर अहमद गनी ने किया. अपने शोक संदेश में श्री गनी ने मुहम्मद युसूफ की वफात पर गहरी संवेदना व्यक्त की. कहा कि मरहूम की वफात पर आज पूरी कॉलेज बिरादरी और महाविद्यालय शासी निकाय सोगवार है और सबकी आंखें नम है. मरहूम की वफात से यकीनन हमें सख्त सदमा पहुंचा है. वे सच्चे और नेक इंसान थे.
प्राचार्य मुहम्मद इदरीस आलम ने मुहम्मद युसूफ की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की. शोक सभा में प्रो. अब्दुल, प्रो. अखलाक अहमद, प्रो बदी उस जमा, प्रो सुरेंद्र कुमार, डॉ इरम अल्ताफ, एस अजीम हुसैन, लाइब्रेरियन सगीर अहमद जैदी, चांदनी, सोमानी, दिलावर हुसैन, इम्तियाज फुरकानी, नासिर हुसैन, मोहम्मद साकिब, राधारमण, वसीम अहमद गनी, फुरकान तालिब और जिगर हजरत सहित अन्य शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…