भगवानपुर हाट: पांच धुर जमीन को ले दो पक्षों में हुई मारपीट के आठ लोग घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में संजीव कुमार, श्रीमती देवी, अरविंद सिंह, राजीव रंजन, सौरभ कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुमित कुमार, संजीत कुमार, अनिल सिंह तथा राजीव कुमार शामिल हैं।बताया जाता है कि अरविंद सिंह और अनिल सिंह के परिवार के बीच पांच धुर जमीन के लिए विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्ष मंगलवार को आमने-सामने आ गए तथा दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।

इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पक्षों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच तनाव होने की सूचना पर एसआइ वीर बहादुर सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंच कैंप करते रहे जब तक सभी घायल सदर अस्पताल नहीं गए। घायलों में संजीव कुमार, श्रीमती देवी, अरविंद सिंह, राजीव रंजन एवं सौरभ कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुमित कुमार, संजीत कुमार, अनिल सिंह तथा राजीव कुमार शामिल हैं। इस मामले में एक पक्ष के अनिल सिंह ने थाना में आवेदन देकर अरविंद सिंह, संजीव कुमार सिंह, संदीप सिंह, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी और वकील सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026