महाराजगंज: हहवा के युवक की पुणे में संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हहवा गांव के एक युवक की महाराष्ट्र के पुणे में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस घटना के बाद उसका मंगलवार की देर शाम गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान हहवा निवासी राजू प्रसाद के इकलौता पुत्र रविकांत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविकांत छह माह पूर्व घर से पुणे (महाराष्ट्र) कमाने के लिए गया था। वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में चालक का काम करता था। 21 अक्टूबर को कंपनी से थोड़ी दूरी पर पहाड़ के समीप उसका शव बरामद किया गया।

उसके मित्रों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। इसके बाद उसका शव मंगलवार की रात्रि गांव लाया गया। शव पहुंते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां उषा देवी व बहन निक्की कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि रविकांत के पिता की मृत्यु 10 वर्ष सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। जिगरहवां पंचायत के पूर्व मुखिया परमात्मा प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण सरकार से पीड़ित परिवार को भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024