भगवानपुर हाट: अब दो दिन बाद मलमलिया चौक से हटाया जाएगा अतिक्रमण

केंद्रीय मंत्री के संभावित कार्यक्रम को ले प्रशासन ने लिया निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र का सर्वाधिक व्यस्त रहने वाला मलमलिया चौक से अब दो दिन बाद प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा। यह बातें सीओ रणधीर कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि मलमलिया चौक पर एनएच 331 के किनारे 86 दुकानदारों द्वारा अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगा आवागमन को बाधित कर दिया गया है। रेलवे द्वारा मलमलिया में बनाए जा रहे ओवरब्रिज पर गार्डर लांचिंग कार्य में अतिक्रमण होने के कारण व्यवधान उत्पन्न होने की शिकायत रेलवे द्वारा डीएम से की गई थी तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। डीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ को निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के आलोक में सीओ ने सभी 86 दुकानदारों को नोटिस देकर 24 घंटा में खाली करने का निर्देश देते हुए कहा था कि अगर 24 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सात जून को अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगी।

सीओ ने बताया कि अब सात जून के बदले नौ जून को अतिक्रमण हटाया जाएगा, क्योंकि सात जून को केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का कार्यक्रम सड़क मार्ग से मलमलिया स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि इसलिए विधि-व्यवस्था को ले अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम दो दिन बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने के लिए दिन दो दर्जन महिला पुलिस बल, एक दर्जन पुरुष पुलिस बल के अलावा स्थानीय थाना प्रशासन की तैनाती की मांग की गई है। ज्ञात हो कि मलमलिया चौक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में गार्डर लांचिंग का काम चल रहा है। पिलर संख्या आठ एवं 9 अर्थात एक स्पेन पर काम बाकी है जिसे पूरा करने के लिए कार्य स्थल पर क्रेन आदि भारी मशीन की जरूरत है। यह सड़क के किनारे अतिक्रमण होने के कारण ले यह मशीन लाना संभव नहीं है। इसलिए गार्डर लांचिंग का कार्य बाधित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026