भगवानपुर हाट: मौसम का मिजाज देख किसान धान की नहीं मोटे अनाज की करें खेती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट मौसम के बिगड़े मिजाज को देख किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। जून का प्रथम सप्ताह समाप्त हो रहा है। किसान खेतों में उड़ रहे धूल को देख परेशान हैं। इस बार मानसून कब आएगा इसकी बात सोच-सोच किसानों की दशा खराब हो रही है। प्री मानसून भी अपनी झलक तक नहीं दिखा सकी। परिणाम स्वरूप किसान अभी तक धान का नर्सरी तैयार तक नहीं कर सके हैं। इस स्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को राह दिखाने के लिए आगे आने का काम कर रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने बताया कि किसानों को परंपरागत खेती से दूरी बनाने की जरूरत है। मौसम के अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने से किसान लाभ में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि धान की खेती छोड़ किसान मोटे अनाज की खेती करें। इसे सरकार भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा नहीं होने के कारण जमीन में धूल उड़ रहे हैं। पानी की कमी से धान की फसल को नुकसान होगा, लेकिन कम पानी होने पर भी मोटे अनाज जैसे मरुआ, ज्वार बाजरा, रागी, कुटकी, कोदो, सांवा, अरहर, मक्का आदि फसल उपजाया जा सकता है। मोटे अनाज का बाजार में काफी मांग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मोटे अनाज के भोजन देश-विदेश की मांग हो गई है। उन्होंने कहा कि वैसे किसान धान की खेती के लिए चिंतित नहीं हो। मध्यम तथा कम अवधि की धान के नर्सरी तैयार रखें। जैसे ही पानी की व्यवस्था हो जाती है नर्सरी में बीज डाल दें।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024