भगवानपुर हाट: पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आना होगा आगे : डा. प्रमेंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट निरोग समाज के लिए हर किसी को पर्यावरण का संरक्षक बनना होगा, पौधों, वनस्पतियों से प्रेम करना होगा, समाज का हर वर्ग तभी स्वस्थ रह सकता है जब शुद्ध पर्यावरण वायुमंडल में हो। यह बात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में शुक्रवार को फलदार एवं इमारती लकड़ी का पौधारोपण के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी प्रति वर्ष कम से कम 10 पौधारोपण करें। इससे समाज में पौधारोपण के अभियान को बल मिलेगा। आने वाले दिनों में पौधा के कारण वातावरण शुद्ध होगा। जब शुद्ध हवा मिलना शुरू होगा तो बीमारी कम होगी।

उन्होंने कहा कि पौधा हर स्थिति में दूसरे को सुखद लाभ पहुंचाता है। इस इस अवसर पर डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हर स्वास्थ्य कर्मी का परिवार गृहस्थ परिवार से आता है। हमें अपने परिवार के सहयोग से अपने निजी जमीन, सार्वजनिक जमीन, विद्यालय, अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण का सारथी बनने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी गौरव कुमार, बीके प्रसाद, उपेंद्र कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप ठाकुर, गोलू कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर आम, मोहगनी, कदम आदि के कई पौधे लगाए गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026