बड़हरिया: थानाध्यक्ष के निलंबन समेत अन्य मांगों काे ले दुकानदारों का धरना दूसरे दिन भी जारी

एसडीओ के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन धरना हुआ समाप्त

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थानाध्यक्ष के निलंबन, सड़क जाम कर रहे लोगों पर की गई प्राथमिकी वापस लेने, रंगदारी व गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को ले दुकानदार एवं आम लोगों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जा रहा। दुकानदार अपनी मांगे पूरी होने तक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन धरना करने की जिद पर अड़े हुए थे। इस दौरान शुक्रवार को एसडीओ रामबाबू बैठा धरना दे रहे लोगों को समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन धरना समाप्त कराया। इसे बाद दुकानदारों ने धरना समाप्त कर अपनी-अपनी दुकानें खोली। एसडीओ ने कहा कि दुकानदारों की तीन सूत्री मांगों को बीडीओ व सीओ से जांच कराकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपा जाएगा। जिलाधिकारी के माध्यम से आइजी, डीआइजी को रिपोर्ट दिया जाएगा और जांच में जो भी दोषी पदाधिकारी होंगेउनको बर्खास्त किया जाएगा।

इसी आश्वासन पर दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त कर दिया। इसके बाद दुकानदार धरना समाप्त कर दिए। ज्ञात हो कि गुरुवार को भी एसडीपीओ फिरोज आलम एवं पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने धरना पर बैठे दुकानदारों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्ता की लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण दुकानदार शुक्रवार को भी दूसरे दिन अपनी मांग पर अड़े रहे तथा अपनी दुकानें बंद कर धरना पर बैठे रहे। दुकानदारों की तीन सूत्री मांगों में थानाध्यक्ष का यहां से स्थानांतरण करने, 15 जुलाई के धरना में शामिल निर्दोष दुकानदारों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध हुई प्राथमिकी वापस लेने तथा दुकानदारों से रंगदारी मांगने तथा फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग शामिल है। वहीं दुकानदारों से मिलने राजद की हिना शहाब भी बड़हरिया पहुंच दुकानदारों से बातचीत की तथा प्रशासन से उनकी मांगों को रखने तथा दुकानदारों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग प्रशासन से की।

इस मौके पर सुनील कुमार चंदेल वीरेंद्र साह, नसीम अख्तर, रहमुद्दीन खान, ओमप्रकाश पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव, वीरेंद्र साह, सोनू सिराज, लकी बाबू, शेखर जायसवाल, अशोक साह, राजकिशोर साह, राजू साह, महताब खान समेत काफी संख्या में दुकानदार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।ज्ञात हो कि 13 जुलाई को बदमाशों ने दुकानदार शेखर जायसवाल से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने 14 जुलाई की शाम शेखर जायसवाल के दुकान पर फायरिंग की थी इसमें गोली दुकानदार को न लग कर एक ग्राहक को लग गई। इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने 15 जुलाई को अपनी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद थानाध्यक्ष के आदेश पर धरना पर बैठे दुकानदारों व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्राथमिकी गई थी। इससे बौखलाए दुकानदारों ने 20 जुलाई से दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया गया था जो एसडीओ के आश्वासन पर शुक्रवार को खत्म हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026