परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के राजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को समारोह आयोजित कर सेवानिवृत शिक्षक लालबाबू प्रसाद को विदाई दी गई। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र, माला पहना तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव ने उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
वहीं अन्य वक्ताओं ने उन्हें एक निपुण शिक्षक के साथ-साथ मुखर नेतृत्वकर्ता बताया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर श्रीराम गुप्ता, राजू कुमार सिंह, विश्राम यादव, ब्रह्मदेव यादव, अवधेश सिंह, विनय कुमार सिंह, आफताब आलम समेत काफी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएंं उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सेवानिवृत्त शिक्षक लालबाबू प्रसाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…