परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में गुरुवार को चार्ज अधिकारी सह बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक की। इस दौरान 15 अप्रैल से दूसरे चरण के चल रहे जाति आधारित गणना कार्य का जायजा लिया एवं कार्य में तेजी जाने का निर्देश दिया। चार्ज अधिकारी ने अब तक किए गए गणना कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक दिन किए जाने वाले गणना कार्य की इंट्री आनलाइन पोर्टल पर उसी दिन कराएं। आनलाइन प्रविष्टि कार्य में उपलब्धि संतोषजनक नहीं है।
उन्होंने इस कार्य को गंभीरता पूर्वक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चार्ज अधिकारी ने 29 अप्रैल तक न्यूनतम 50 प्रतिशत परिवार का डाटा आनलाइन प्रविष्ट कराने तथा विशेष अभियान के तहत 29 अप्रैल को प्रत्येक प्रगणक द्वारा 20-20 परिवार का आनलाइन डाटा इंट्री कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीसीओ सह सहायक चार्ज पदाधिकारी रेयाज अहमद, मास्टर सह फील्ड ट्रेनर विवेकानंद पांडेय, चंद्रदीप सिंह समेत सभी पर्यवेक्षक मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…