परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों से होकर गुजरने वाली पिपरा उप वितरणी नहर में पानी की आपूर्ति बंद कर दिए जाने के कारण किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें धान की रोपनी की चिंता सता रही है। इधर दो सप्ताह पूर्व इस नहर में गंडक विभाग द्वारा पानी छोड़ा गया था जब किसानों की नर्सरी में धान के बिचड़े तैयार नहीं हुए थे। बिचड़े जैसे तैयार हुआ एक बार फिर से नहर में पानी छोड़ने का काम बंद कर दिया गया है। एक तो किसान पहले से ही काफी परेशान हैं। गर्मी के कारण बिचड़ा विलंब से डाला गया। अब धान का बिचड़ा पूरी तरह से तैयार हो गया है तो अब नहर में पानी ही नहीं है। इससे किसान धान की रोपनी को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
इस नहर के पानी से नगवां, चोरौली, मछगरा, मछगरा दुबे टोला, चोरौली बानबे, नदुआं, हिलसड़ , जगदीशपुर, सारीपट्टी, भगवानपुर हाट, रामपुर आदि गांवाें के किसान सिंचाई के लिए आधारित रहते हैं। किसान दूधनाथ सिंह, राम दर्शन सिंह, सुदर्शन मांझी, आशुतोष पांडेय, कमल राय आदि ने बताया कि अगर गंडक विभाग द्वारा नहर में पानी नहीं छोड़ा जाता है तो धान की रोपनी बाधित होने की संभावना बढ़ जाएगी। उक्त सभी किसानों ने जिलाधिकारी से नहर में पानी छोड़वाने की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि जब किसान पंपसेट से महंगे दर पर पानी खरीद कर रोपनी कर ही लेंगे उसके बाद नहर में पानी आने से क्या फायदा होगा। किसानों ने बताया कि गंडक विभाग द्वारा नहर में पानी तो छोड़ा गया है, लेकिन वह पानी इतना कम है कि वह खेतों तक नहीं पहुंच पाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…