परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया एवं आंदर थाना में शनिवार को भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल चार मामलों की सुनवाई की गई तथा शिविर में आए अन्य मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। जानकारी के अनुसार बड़हरिया थाना परिसर में सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं एएसआइ शशिभूषण सिंह ने भूमि संबंधित मामले की सुनवाई की। शिविर में कुल छह आवेदन आए।
इसमें तीन मामलों का निष्पादन किया गया तथा तीन आवेदन के लिए नोटिस भेजकर अगले शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इस मौके कई कर्मी उपस्थित थे। वहीं आंदर थाना में सीओ रामेश्वर राम व थानाध्यक्ष कुमार वैभव की अध्यक्षता में भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक मामले आए जिसका निपटारा कर दिया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…