परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव मिश्रवलिया टोला में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। एक पक्ष के राकेश कुमार सिंह के आवेदन पर महेश्वर सिंह, अश्वनी कुमार, बालमुकुंद सिंह सहित चार लोगों पर विवादित भूमि पर दीवाल जोड़ने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरे पक्ष के अनिल सिंह ने थाना में आवेदन देकर राकेश सिंह एवं विकास सिंह पर दीवाल तोड़ने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…