परवेज अख्तर/सिवान: महिला आरक्षण बिल जल्द से जल्द लागू हो। यह बातें बिहार कुंवर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने जगदीशपुर गांव में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं राज्यसभा से पारित होने के बाद उसे शीघ्र लागू करना चाहिए जिससे महिलाओं को फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं अपने आप को स्वावलंबी बना रही हैं।
स्वामी ने कहा कि इसके महाराजगंज क्षेत्र में पूर्व सांसद उमाशंकर सिंह ने महाविद्यालय व विद्यालय की स्थापना कर एक मिसाल कायम किया है। बहुत से महाविद्यालय, विद्यालय की स्थापना अपनी निजी भूमि में अपने निजी कोष से कर क्षेत्र के शिक्षा से दूर बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया। इस मौके पर राजनारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, संजय कुमार, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…