परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआं गांव में 20 मई की रात आई बरात में फरमाइशी गीत के विवाद को लेकर हुई मारपीट में लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें कुल 21 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वधू पक्ष के चंदेश्वर राम ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही परमा राम, गुड्डू राम, सिनोध राम, विकास राम, रंजय राम सहित नौ लोगों को आरोपित किया गया है।
उसने आरोप लगाया है कि बरात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान फरमाइशी गीत नहीं गाने से नाराज होकर उक्त लोगों ने मारपीट कर दूल्हा के भाई राज को घायल कर दिया तथा दूसरे दिन विदाई के बाद भी मेरे व अन्य स्वजनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष गांव के ही राकेश राम की पत्नी किरण देवी ने थाने में आवेदन देकर सरपंच रंजीत राम, गोविंदा राम, रंजन राम, चंद्रमा राम, पुकार राम, मंटू राम तथा लक्ष्मण राम सहित 12 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 21 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट हुई है। पुलिस हर बिंदुओं पर नजर रखी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…