परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसड़ पाेल फैैक्ट्री के समीप पुलिस ने रविवार को एक क्रेटा कार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा प्राथमिकी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पिपरहिया निवासी प्रशांत कुमार तथा सारण के तरैया थाना क्षेत्र पखरेरा निवासी राहुल कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रविवार की रात एसआइ अनिल कुमार सिंह हिलसड़ पोल फैक्ट्री के समीप एनएच 331 पर वाहन जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक क्रेटा कार आई।
कार में सवार लोग पुलिस को देख वाहन समेत भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस उन दोनों व्यक्तियों को कार समेत पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त लोगों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस कारण पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति अपना नाम पिपरहिया निवासी प्रशांत कुमार तथा सारण के तरैयां थाना क्षेत्र पखरेरा निवासी राहुल कुमार यादव बताए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की गई कार चोरी की बताई जाती है। कार सफेद रंग की है जबकि कार के नंबर प्लेट पर अंकित नंबर गलत है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…