भगवानपुर हाट: पेट्रोल पंप प्रबंधक से लूट के मामले में तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के निकट बुधवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हिलसड़ स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक से झपट्टा मारकर ढाई लाख रुपये लूट लिया था। इस मामले में प्रबंधक शिवपुकार पांडेय ने थाने में आवेदन देकर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एनएच 331 के किनारे हिलसड़ गांव के समीप अवस्थित आशीष फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक शिवपुकार पांडेय से हुई लूट की घटना की जांच की जा रही है।

शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि हिलसड़ आशीष फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक बुधवार की दोपहर बाद अपनी बाइक से महाराजगंज स्थित स्टेट बैंक शाखा में रुपये जमा करने के लिए बैग में रुपये लेकर जा रहे थे तभी मिश्रवलिया गांव के निकट रेलवे पुलस के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपये भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026