हुसैनगंज: बाल विवाह मुक्त सिवान बनाने को लेकर महिला व स्थानीय लोगों ने लिया संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के फाजिलपुर पंचायत भवन में गुरुवार को बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के साथ बैठक कर कई निर्णय लिए गए। बैठक में जिले के विभिन्न पंचायत से महिला लीडर, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, शिक्षक, नागरिकों समेत जिला स्तर के कई प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से बाल विवाह की समस्या, इसके दुष्प्रभाव, समाधान, जमीनी चुनौतियां, महिला लीडरों, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका आदि पर गहन चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के मुकेश मुखिया ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ हमारे प्रणेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा पूरे देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। हमलोग सिवान समेत बिहार के करीब सभी जिलों में बाल विवाह के खिलाफ जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता है, इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक उत्थान में बाधा आती है और हम सभी को एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ना है। इस अवसर पर एक महिला ने बताया कि गांव में आज भी बाल विवाह हो रहा है। जागरुकता व पढ़ाई लिखाई के अभाव में अभिभावक अपने बच्चों का बाल विवाह कर देते हैं और उनके आगे के जीवन का परवाह नहीं करते। इसे हर हाल में मिटाना है। विकास मित्र महिला लीडर प्रियंका ने कहा कि सत्यार्थी जैसे अन्य महानुभावों को भी इसी तरह का प्रयास करनी चाहिए, खासकर गांव गरीब और अशिक्षित लोगों को इस तरह के मुद्दे के प्रति जागरूक करना होगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024