परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर-मोरा पथ पर रामपुर लौवा गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मैरी सुदामा निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता काशीनाथ राय के बयान पर अज्ञात वाहन तथा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की रही है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को मैरी सुदामा निवासी काशीनाथ राय के पुत्र पप्पू कुमार राय बाइक से फुआ को लाने भगवानपुर हाट जा रहा था तभी रामपुर लौवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में घायल हो गया था। घटना के बाद चालक वाहन के साथ भागने में सफल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पप्पू कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…