हुसैनगंज सीएचसी में दिव्यांगता जांच शिविर 23 को

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 23 मई को 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी दिव्यांग जनों हेतु असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेशानुसार दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन करने का निर्देश जारी किया गया है। इस जांच शिविर में डा. जितेंद्र कुमार सिंह, डा. अभय कुमार, डा. अक्षयलाल, डा. मुजस्सम अली अकबर, डा. शशांक कुमार और डा. रामकिशोर तिवारी उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम विगत 15 अप्रैल से निरंतर जारी है तथा यह शिविर आठ जून तक जिले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए सीएमओ द्वारा प्रत्येक जांच शिविर के लिए छह चिकित्सकों टीम बनाई गई है। इसके लिए प्रत्येक दिव्यांग को यूडीआइडी कार्ड के वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना अति अवश्यक है। इसमें दिव्यांग बच्चों का आधार कार्ड, फोटो, पहचान चिह्न तथा हस्ताक्षर लोड करना होगा। इसके बाद ही जांच की जाएगी जो बच्चे आनलाइन की प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे उन्हें इस लाभ से वंचित रहना पड़ेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026