भगवानपुर हाट: पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर महेश निवासी हीरालाल साह की पुत्री पूजा कुमारी ने रविवार को थाने में आवेदन देकर अपने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि 2018 में उसकी शादी मतनपुरा निवासी कन्हैया साह के पुत्र रूपेश साह के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों के बाद मेरे पति मानसिक दबाव बनाते हुए मायके से दहेज स्वरूप और पांच लाख रुपया लाने को कहने लगे।

धीरे-धीरे समय बीतता गया। इसके बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपये के लिए मानसिक दबाव के साथ प्रताड़ित करने लगे। अंत में मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर उसके पति रूपेश साह , ससुर कन्हैया साह , सास रजंती देवी तथा देवर अमित साह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना तथा मारपीट कर घर से निकालने की प्राथमिकी कराई गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026