भगवानपुर हाट: ब्रह्मस्थान में मां-पुत्री को चाकू मारने के मामले में नौ पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में 10 मार्च को कुछ लोगों ने मां-पुत्री को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़िता हसबुन बीबी के आवेदन पर गांव के ही जमाल खां, अरबाज खां, शाहबाज खां, जस्मीन खातून, आसमा खातून, आसमीन खातून, शाहाना बेगम, सुब तारा बेगम सहित नौ लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में अरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। ज्ञात हो कि हसबून बीबी काफी गरीब परिवार से आती है।

उसके पास थोड़ी सी जमीन है जो सड़क के किनारे है। उस जमीन पर गांव के एक दबंग परिवार की नजर लगी हुई है। हसबुन बीबी उस जमीन को बेचकर अपनी पुत्री शब्बा खातून की शादी करना चाहती है। दबंगों द्वारा जमीन हासिल करने लिए हसबुन बीबी की पुत्री शब्बा खातून से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिससे वह इन्कार कर दी। इससे नाराज उक्त आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से 10 मार्च को घर में प्रवेश कर हसबुन बीबी तथा उसकी पुत्री शब्बा खातून पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026