परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सहसरांव पंचायत के सोनवर्षा गांव में 11 जून को आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में आजाद साह की पत्नी सुनीता देवी ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि मेरे जमीन में लगे आम के पेड़ पर फल लगा है।
इस पर पड़ोसी आशिक कुमार एवं संजू देवी द्वारा जबरन आम का फल तोड़ा जा रहा था। जब इसका विरोध किया तो दोनों गाली गलौज करते लगे तथा लाठी डंडा से मारपीट कर घायल उसे तथा उसकी सास मालती कुंवर एवं पुत्री नेहा कुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…