महाराजगंज: ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने निर्माणाधीन नाला का लिया जायजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवां पंचायत के धोबवलिया गांव में 15 वें वित्त आयोग की राशि बन रहे नाला में घटिया सामग्री उपयोग की शिकायत पर बीडीओ डा. रवि रंजन ने जेई रंजन कुमार और पंचायत सचिव सुबोध कुमार के साथ निर्माणाधीन नाला का जायजा लिया तथा नाला की गुणवत्ता की जांच की। जांच में दो नंबर ईंट और घटिया क्वालिटी की गिट्टी देख बीडीओ भड़क गए। उन्होंने निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड नहीं देख नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने तत्काल निर्माण स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ने एक नंबर का ईंट और पाकुड़ का गिट्टी से नाला निर्माण करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने नाला निर्माण स्थल पर प्राक्कलित राशि छह लाख 44 हजार 553 रुपये और नाला की लंबाई 5 सौ मीटर का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। बताते चलें कि धोबवलिया गांव के ग्रामीणों ने जेई सुमित कुमार पर घटिया नाला निर्माण और राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026