भगवानपुर हाट: चोरौली के आईटीआई संस्थान में मारपीट की एफआईआर दर्ज

  • एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई
  • एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली गांव स्थित डीवीएस आईटीआई संस्थान में सर्टिफिकेट को लेकर संस्थान के निदेशक व अन्य कर्मियों व छात्र व उसके अभिभावक के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घटना सोलह नवम्बर की है। संस्थान के निदेशक अनितेश कुमार के आवेदन पर घटना के दूसरे दिन छात्र, उसके अभिभावक व लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में उन्होंने चोरौली गांव के नरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, विपुल सिंह व अन्य लोगों को आरोपित किया है। सभी के खिलाफ संस्थान में घुसकर शिक्षकों व अन्य कर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं घटना के चौथे दिन शुक्रवार को चोरौली गांव के राजन सिंह के आवेदन पर डीवीएस आईटीआई संस्थान के निदेशक अनितेश कुमार, प्राचार्य लोकेश कुमार, शिक्षक अनुराग कुमार, अनुप कुमार व अवधेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अपने आवेदन में राजन सिंह ने कहा है कि वे अपने भाई मनोज सिंह के आईटीआई के अंकपत्र के लिए संस्थान में गए तो संस्थान के निदेशक, प्राचार्य व अन्य कर्मियों ने उनलोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट की। इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026