सिवान: चार साल में 01 लाख 35 हजार लाभार्थियों तक ही पहुंचा ई-गोल्डन कार्ड

  • कार्ड बनाने में कार्यपालक सहायकों की भी मदद ली जा रही थी लेकिन चुनाव ड्यूटी लगने से आंशिक असर पड़ा है
  • योजना के अस्तिस्व में आए कई वर्ष बीत गए
  • यूटीआई द्वारा ई-गोल्डेन कार्ड बनाने का काम
  • 11 लाख से भी अधिक पात्र लाभार्थियों की संख्या
  • 02 हजार 18 से बनाया जा रहा है ई-गोल्डेन कार्ड

परवेज अख्तर/सिवान: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के अस्तिस्व में आए कई वर्ष बीत गए हैं। बावजूद जिले में अधिकतर लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं। जिले में अबतक एक लाख 35 हजार लाभार्थियों तक ही ई-गोल्डेन कार्ड पहुंच सका है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 2018 से ही ई-गोल्डेन कार्ड बनाने की कवायद शुरू की गयी थी जो अब भी जारी है। फिलहाल यूटीआई द्वारा ई-गोल्डेन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ई-गोल्डेन कार्ड बनाने में जिले के कार्यपालक सहायकों की भी मदद ली जा रही थी लेकिन पिछले दिनों चुनाव में उनकी ड्यूटी लगने से ई-गोल्डेन कार्ड बनाने पर आंशिक असर पड़ा है। गौरतलब है कि जिले में 11 लाख से भी अधिक लाभार्थियों को इसके लिए पात्र घोषित किया गया है।

पिछले दो महीने में सिर्फ 6 हजार को मिला कार्ड

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने में जिले के करीब छह हजार लाभार्थियों का ही ई-गोल्डेन कार्ड बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ बताया गया कि लाभार्थियों में इसे लेकर रुचि नहीं है। आयुष्मान भारत योजना को लेकर लाभार्थियों को जागरूक करने को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर व अन्य प्रचार तंत्र को अपनाया जा रहा है।

पांच लाख रुपए का कैशलेस मुफ्त स्वास्थ्य बीमा

इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। लाभार्थी इसका लाभ सरकारी व चिन्हित प्राईवेट अस्पतालों में भी इलाज कराने के दौरान ले सकते हैं। लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर जिले में करीब छह अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। जहां ई-गोल्डेन धारक लाभार्थी अपना इलाज मुफ्त में करा सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026