परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सोंधानी पंचायत की मीरा टोला वार्ड 13 में सोमवार को भोजन बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं भोजन बना रही महिला किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि मीरा टोला में कादिर मियां के घर में सोमवार को महिलाएं भोजन बना रहीं थी। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। अभी स्वजन कुछ समझ पाते तब तक आग कमरे में पूरी तरह फैल गई।
स्वजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। अभी ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखे कपड़ा, अनाज, कागजात, 20 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान जल गए। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कितनी की संपत्ति जली गई इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। वहीं सीओ रणधीर कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी को अगलगी की घटना की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…