सिवान: दिव्य अलौकिक स्वर्ण जयंती समारोह का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मखदूम सराय स्थित स्थानीय सेवा केंद्र में केंद्र संचालिका राजयोगिनी तपस्विनी ब्रह्माकुमारी सुधा दीदी का ईश्वरीय सेवा में 50 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में 50 वां स्वर्णिम जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर घोड़ा, हाथी, राथ, बैण्ड के साथ करीब तीन सौ भाई बहनों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने शिव ध्वज दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा ने पूरा नगर भ्रमण किया। इसके बाद बबुनिया रोड स्थित एक होटल में अलौकिक जन्मोत्सव मनाया गया।

इसमें माउंट आबू से आईं अनेक वरिष्ठ शिक्षिका उनमें राज योगिनी बीके डाक्टर सविता दीदी, लक्ष्मी दीदी, कविता , कंचन , किरण, पूनम, ज्योति बहन तथा भाइयों में विजय, नितिन , जितेंद्र, शत्रुघ्न, दीवान ,मिलन आदि मुख्य थे। इसमें दीदी के जीवन वृत्त पर विस्तार से बताया गया कि 18 फरवरी 1958 के स्वर्णिम दिन को हजारीबाग जिले में एक प्रतिष्ठित कुल में बीके सुधा बहन का जन्म हुआ। सन 1972 में इनके लौकिक जीजा बीके छवि नारायण भाई से इन्हें ज्ञान मिला और यह रांची सेवा केंद्र पर संपर्क में आई। रांची सेवाकेंद्र में राजयोगिनी बीके रानी दीदी के पास 1973 से सेवार्थ लगातार रहना हुआ। 1979 में रांची सेवा केंद्र पर तत्कालीन मुख्य प्रशासिका दादी डा. प्रकाशमणि का आगमन हुआ और उन्होंने इनके सेवा से प्रभावित होकर सेवाकेंद्र पर स्थाई रूप से समर्पित रूप में रहने का आदेश दिया। इसी क्रम में सिवान में सेवा केंद्र की स्थापना 1987 में हुई जो अभी तक चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026