परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के अधिकारियों की टीम लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने वालों पर प्रशासन नजर रखे हुए है। लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन कर निर्धारित समय के बाद तक खुले पाए गए दुकानों को सील किया जा रहा है। सीओ युगेश दास मंगलवार को दोपहर बारह बजे सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराने निकले थे। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन कर खुले पाए गए पांच दुकानों को सील कर दिया। इसमें भगवानपुर के चार व मलमलिया के एक दुकान शामिल हैं।
निगरानी के दौरान सीओ श्री दास ने भगवानपुर बाजार में लॉकडाउन का उल्लंघन कर खुले पाए गए अनिल प्रसाद व मनोज प्रसाद के कपड़े की दुकान, शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ दादा की चप्पल दुकान, रानी कुमारी का ब्यूटी पार्लर की दुकान और मलमलिया चौक पर बृजकिशोर साह के किराना दुकान को सील कर दिया। सीओ ने बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है। सभी लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…