भगवानपुर: समाज को सही रास्ता दिखाने वाले शिक्षक हमेशा लोगों के प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे

  • युवा के लिए बोले सीग्रीवाल, पुष्प चढ़ाया
  • पूर्व राष्ट्रपति व उन्हीं से सम्मानित शिक्षक की पुण्यतिथि पर नमन
  • शिक्षक की 7 वीं व राष्ट्रपति की 25 वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सुघरी गांव में मंगलवार को महाराजगंज सांसद ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी की 25 वीं पुण्यतिथि व उनसे सम्मानित हुए शिक्षक व पूर्व जिला पार्षद स्व. राजबल्लभ सिंह के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा उन्हें नमन किया। कहा कि लोगों को सही रास्ता दिखाने वाले महान विभूति हमेशा ही लोगों के प्रेरणाश्रोत बने रहेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने वर्ष 1978 में बेहतर अनुशासन व शिक्षण को लेकर शिक्षक को सम्मानित किया था। यह संयोग ही रहा कि सम्मान देने व लेन वाले दोनों लोगों की पुण्यतिथि एक ही दिन होने से हर साल दोनों लोगों की यादें ताजा हो जाती हैं।

क्षेत्र में शिक्षा से जुड़ा हर कोई राजबल्लभ बाबू के आदर्शों व विचारों से आज भी सहमत दिखता है। उन्होंने अपना अधिकांश समय बसंतपुर आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में ही बिताया। कार्यक्रम में राजबल्लभ बाबू के पुत्र व राष्ट्र सृजन अभियान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमिताभ कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए हमेशा उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद के नेतृत्व में पार्टी के चलाए जा रहे सेवा ही संगठन है अभियान के तहत लोगों को मास्क, सेनेटाइजर व अन्य सामान उपलब्ध कराए गए। भगवानपुर पार्टी अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, बसंतपुर के रंजीत प्रसाद, नबीगंज के जितेन्द्र सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ छोटे बाबू, दारा सिंह, दीनानाथ पांडेय, वीरेन्द्र सिंह, विजयशंकर पांडेय, गजेन्द्र सिंह, अरुण साह, जगरनाथ मांझी, अखिलेश यादव, रामेश्वर साह, प्रो.रजनीश कुमार व शिवेन्द्र सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026