भगवानपुर हाट: रामपुर महेश में हुआ डेंगू से बचाव को ले के लिए फागिंग

भगवानपुर हाट जिला मलेरिया पदाधिकारी डा. एम आर रंजन के निर्देश पर रविवार को प्रखंड के रामपुर महेश गांव में डेंगू से बचाव के लिए फागिंग किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय कुमार ने बताया कि रामपुर महेश गांव में 13 सितंबर को एक युवक डेंगू रोग से प्रभावित हो गया था। उन्होंने कहा कि इससे पहले चार दिन पूर्व उक्त गांव में दवा का छिड़काव मलेरिया कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया था।

उन्होंने बताया कि डेंगू रोग को ले जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से सजग है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा फागिंग मशीन की व्यवस्था की गई थी, जिसे मलेरिया कार्यकर्ता एवं जिला से आए कर्मी प्रभू यादव द्वारा किया गया। वहीं जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार डब्लू , बड़कागांव पंचायत की मुखिया प्रिया सिंह, बलहा एराजी पंचायत की मुखिया पम्मी देवी, महमम्दा पंचायत की मुखिया नीपू देवी ने प्रखंड के सभी गांवों में फागिंग कराने की मांग की है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026