✍️परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर स्थित बैंक आफ इंडिया से सोमवार को एक महिला को ठगों ने अपना शिकार बनाया। ठगों ने उक्त महिला से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता महिला महाराजगंज थाना क्षेत्र के करसौत गांव निवासी विकास राम की पत्नी चांदनी देवी है। बताया जाता है कि चांदनी देवी एक सप्ताह पहले अपने मायके चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव आई थी। वह अपने बैंक खाता चैनपुर बैंक आफ इंडिया में खुलवाई है। वह सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बैंक शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी की थी।
इस बीच दो ठग उसके पीछे लगे हुए थे। महिला के रुपये निकासी के बाद ठगों ने कहा कि उनलोगों के पास तीन लाख रुपये है और उसे बैंक में जमा करना है। ठगों ने महिला से उसके द्वारा निकाले गए सभी रुपये को ले लिया और अपना बंडल उसके झोले में रख कर सामान खरीदने की बात कह कर बैंक से बाहर निकल गए। कुछ देर के बाद जब दोनों ठग नहीं पहुंचे तो महिला ने झोला खोलकर देखा तो उसमें रुमाल में बंधा कागज का बंडल था। पीड़िता ने घटाना की जानकारी चैनपुर ओपी पुलिस को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…