परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में स्थित बाजार में एनएच 331 पर शनिवार को एक अनियंत्रित मैजिक वैन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दो की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दो लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में सारीपट्टी निवासी अनुज कुमार तथा रामपुर निवासी राम सुदर्शन राम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इन दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को मैजिक वैन समेत पकड़ लिया। पकड़ा गया चालक गोपालगंज के चमनपुरा निवासी शैलेंद्र कुमार यादव है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मैजिक वैन मलमलिया की ओर से तेज गति से आ रही थी। जहां अनियंत्रित होकर चालक ने चार लोगों को धक्का मार दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने चालक को मैजिक वैन के साथ पकड़ लिया तथा घटना की सूचना थाने को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…