भगवानपुर हाट: लाखों की चोरी के बाद पिकअप से ले गए सामान

  • मिरजुमला के बाबा बाजार में दो दुकानों में चोरी
  • सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मिरजुमला पंचायत के बाबा बाजार के दो दुकानों से बीती रात चोरों ने करीब दो लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है। चोरों ने आरा मशीन व किराना दुकान को निशाना बनाते हुए लकड़ी व किराना के सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोरी किए गए सामान को चोर पिकअप पर लादकर ले गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरों ने कोलिस्टर शर्मा के आरा मशीन को निशाना बनाते हुए मोटर मशीन और चीरकर रखी गई करीब पचास हजार रुपये की कीमती लकड़ी(तख्ता) की चोरी कर ली।

जबकि लालबाबू प्रसाद कुशवाहा के किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली। लोगों ने बताया कि चोरों ने चोरी किए गए सामान को ले जाने के लिए पिकअप का उपयोग किया था। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर सोमवार को एएसआई आफताब आलम ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। बहुत जल्द घटना का उद्भेदन करने का पुलिस ने दावा किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026