Categories: छपरा

गैंगरेप: छपरा में मेला देखकर लौट रही के साथ दौ लड़कों ने किया दुष्कर्म, डीजे के धमाके में दब गयी पीड़िता की चीख

छपरा में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्टोरिया बाजार की है। 16 वर्षीय पीड़िता दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर घर लौट रही थी। इस मामले को लेकर मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अपना घर छोड़कर फरार है।

डीजे के धमाके में दब गयी पीड़िता की चीख

मढ़ौरा थाना को दिए गए आवेदन में पीड़िता ने जानकारी दी है कि बीते 15 अक्टूबर की रात को दुर्गा पूजा के मौके पर विक्टोरिया बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रात्रि करीब 11:00 बजे वह कार्यक्रम देख कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मुन्ना राय और अरमान शादाब नामक दो युवकों ने उसे दबोच लिया। पीड़िता ने अपने बचाव के लिए खूब शोर मचाया लेकिन प्रोग्राम के डीजे साउन्ड के धमाके के बीच उसकी चीख किसी ने नही सुनी। दोनो उसका मुंह दबाकर दूर ले गए। झाड़ी में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके मुंह को गमछा से बांध दिया। आरोपी मुन्ना रायपुर का रहने वाला है जबकि अरमान शादाब सेंदुआरी गांव का निवासी है।

चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि दोनों ने उसे चाकू दिखाकर डरा दिया और धमकाया कि किसी को बताई तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। उसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। नाबालिग पीड़िता जैसे तैसे वहां से अपने घर पहुंची। दोनों आरोपी ने उसके कपड़े भी बुरी तरीके से फाड़ दिए थे।

चाची की पहल पर हुआ एफआईआर

अगले दिन पीड़िता ने पड़ोस की एक चाची को इस पूरी वारदात की जानकारी दी। उसके बाद मामला सामने आया। चाची ने यह बात उसके पिता को बताई और चाची की पहल पर मढ़ौरा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।

एक आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंदुआरी गांव से आरोपी अरमान सादा को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी मुन्ना राय फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश बना रही है। आरोपी मुन्ना के परिजनों से उसके छुपने को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026