परवेज अख्तर/सिवान: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 25 के लिए सारण के बनियापुर प्रखंड के हरिहरपुर गांव के सत्येंद्र कुमार राय व सीमा देवी के पुत्र आशुतोष कुमार का चयन हाेने पर भगवानपुर के सहयोगी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। प्रखंड के युवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गुलशन कुमार, नीरज प्रसाद, आयुष कुमार, रितिक कुमार ने बताया कि आशुतोष भगवानपुर कालेज, राज रोशन सिंह कालेज हिलसड़, सुघरी, मोरा, महम्मदा सहित कई अन्य खेल मैदान में खेल चुका है।
सके मित्रों ने बताया कि वह हमेशा दाहिने हाथ से आफ स्पिन तथा बाएं से हाथ से बल्लेबाजी करता था। आशुतोष गुरुवार को पटना से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गया, जहां वह सात राज्यों के साथ होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने कौशल का प्रदर्शन करेगा। उसके चयनित होने पर संजय कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, डा. एपी सिंह, मनीष कुमार, मनमोहन कुमार, दीपक कुमार, गणेश प्रसाद, रमेश कुमार आदि ने खुशी व्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…