बड़हरिया: औराई पंचायत में नल जल के कार्यों में 20 लाख का गबन का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के औराई पंचायत में वार्ड सदस्यों द्वारा नल जल योजना के तहत कराए गए कार्य के दौरान वित्तीय अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को पंचायतों में योजनाओं की जांच को पहुंचे अधिकारियों ने इसकी पड़ताल की तो मामला उजागर हुअ। आरोप लगाया गया है कि दो वार्ड सदस्यों ने मिलकर करीब 10 लाख रुपये का गबन कर लिया है और राशि का उठाव करने के बाद भी कार्य को अपूर्ण रखा है। इस संबंध में औराई पंचायत के पंचायत सचिव अशोक कुमार राय ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बड़हरिया थाना में आवेदन दिया है।

अशोक कुमार राय द्वारा दिए गए आवेदन में किया बताया गया है कि औराई पंचायत के वार्ड नंबर चार के तत्कालीन वार्ड सदस्य तेतरी देवी द्वारा अपने वार्ड सचिव ओसिहर यादव की मदद से 13 लाख 19 हजार 600 रुपये की निकासी कर ली गई है, लेकिन जल नल योजना का कार्य नहीं कराया गया। इसके बाद वार्ड नंबर छह में 16 लाख नौ हजार 300 की राशि नल जल योजना के लिए आई थी। इसमें से छह लाख 62 हजार 100 रुपये की निकासी कर ली गई है और कार्य नहीं कराया गया। मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि ने मामले में प्राथमिकी कराने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू किया जाएगा और संबंधित लोगों को पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026