परवेज अख्तर/सिवान: इंद्र सिंह उच्च विद्यालय हिलसड के हेडमास्टर अनुरुद्ध सिंह ने अपने-अपने शिक्षकों के जानमाल की सुरक्षा की गुहार पुलिस कप्तान से लगाई है. उन्होंने थाने में दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप भी थानाध्यक्ष पर लगाया है. पिछले शुक्रवार को उनके विद्यालय में एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करने एवं उन्हें जान से मारने कि धमकी दी गई.
थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में उन्होंने हिलसड टोला के नवीन कुमार सिंह पर इल्ज़ाम लगाया है. थाने में चार दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर उन्होंने पुलिस कप्तान, जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा के साथ आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. ताकि विद्यालय में पठन-पाठन ठीक से हो सके.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…